गाजीपुर। पहाङपुर विद्युत उपकेन्द्र से देवकली नयी सङक स्थित दलित बस्ती सहित आस पास के लोगो को विद्युत सप्लाई की जाती हॆ। ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 48 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता अंधकार मे रहने को विवश हॆ। उक्त 25 के० बी० ट्रांसफार्मर से करीब 4-5 निजि नलकूप सहित दर्जनो उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया हॆ।ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड होने से आये दिन कोई न कोई तकनीकी गङबङी होती रहती हॆ।जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पङता हॆ। इसके पूर्व लोड को देखते हुए 63 के० बी० का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए क ई बार विभागीय अधिकारियो से मांग की गयी इसके बावजूद 25 के० बी० का लगाकर मामला रफा दफा कर दिया गया। शीघ्र 63 के० बी० का नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सेवा बहाल की जाय ताकि समस्याओं का निदान हो सके।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….