Breaking News

गाजीपुर: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के लोहवा गांव के एक घर में विद्युत प्लग लगाते समय करंट लगने से 30 वर्षीय कमलेश उर्फ उमेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लोहवा गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र कमलेश उर्फ उमेश यादव अपने घर में सोमवार की देर शाम प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मऊ जनपद स्थित फातिमा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह शोकसंतप्त परिजन मृतक के शव को लेकर बरेसर थाने पहुंचे। उन्होंने पोस्टमॉर्टम की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी मधुबाला, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। बरेसर थाना प्रभारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि विद्युत प्लग लगाते समय युवक की मौत की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …