Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर अपने मेसों में लागू करेगा “ईट राइट सर्टिफिकेशन”

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर परिसर स्थित छात्रावासों की मेस में गुणवत्तायुक्त, स्वादिष्ट, और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने हेतु विश्वविद्यालय अपनी मेसों का “ईट राइट सर्टिफिकेशन” (Eat Right Certification) कराएगा। ईट राइट सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए एम एम एम यू टी ने आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। ईट राइट सर्टिफिकेशन (Eat Right Certification) प्राप्त करने के लिए, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। यह सर्टिफिकेशन विभिन्न संस्थानों/विश्वविद्यालयो, और कार्यस्थलों को दिया जाता है, जो सुरक्षित और स्वस्थ भोजन सुनिश्चित करने के लिए मानकों का पालन करते हैं। विश्वविद्यालय को ईट राइट प्रमाणन प्राप्त करने के लिए, उसे Eat Right India के अनुसार एक स्व-अनुपालन प्रक्रिया का पालन करना होगा। विश्वविद्यालय को एक मैट्रिक्स भरकर उसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा, जिसमें साक्ष्य भी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय को उनके प्रदर्शन के आधार पर मान्यता दी जाएगी। विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण राजदूतों को नियुक्त किया जायेगा, जिन्हें FSSAI द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। इन राजदूतों को विश्वविद्यालय में सुरक्षित भोजन और पोषण पहलों को बढ़ावा देने का काम सौंपा जाएगा। प्रमाणन प्रक्रिया में खाद्य विक्रेताओं का ऑडिट, खाद्य संचालकों का प्रशिक्षण, और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन शामिल है। जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ भोजन विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसका उद्देश्य स्वच्छ, संतुलित भोजन और सुरक्षित खाना पकाने की प्रथाओं को बढ़ावा देना है। FSSAI, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India), एक वैधानिक निकाय है जो खाद्य पदार्थों के लिए मानक निर्धारित करता है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ईट राइट इंडिया अभियान, FSSAI द्वारा सभी भारतीयों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भोजन सुनिश्चित करने के लिए एक पहल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी द्वारा मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं अधिष्ठाता छात्र मामले प्रो वी के गिरी एवं समस्त छात्रावास अधीक्षकों के साथ हुई बैठक में उक्त सर्टिफिकेशन हेतु की तैयारियो की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य छात्रावास अधीक्षक द्वारा यह बताया गया कि लगभग सभी प्रकार की तैयारिया कर ली गई हैं तथा अगले माह तक उपरोक्त  सर्टिफिकेशन हेतु आवेदन कर दिया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …