Breaking News

50 हजार इनामिया फरार मां का फर्जी हस्‍ताक्षर करने के मामले में माफिया मुख्‍तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर में स्थित करीब दस करोड़ की संपत्ति जो जिलाधिकारी द्वारा यूपी गैंगेस्‍टर अधिनियम के अंतर्गत माफिया मुख्‍तार अंसारी की जब्‍त की गयी थी उस संपत्ति को रिलीज कराने के लिए उमर अंसारी ने 50 हजार इनामिया अपनी मां अफशा अंसारी का फर्जी हस्‍ताक्षर कोर्ट में फाइल पेश किया था। जांच के उपरांत उमर अंसारी और उनके वकील लियाकत अंसारी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उसी मुकदमे में गाजीपुर पुलिस ने रविवार लखनऊ से उमर अंसारी को गिरफ्तार किया। आज सोमवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने मु‍ल्जिम उमर अंसारी को पत्रकारों के सामने पेश किया और बताया कि शहर के मध्‍य में माफिया मुख्‍तार अंसारी की करीब दस करोड़ की संपत्ति थी। जिसे यूपी गैंगस्‍टेर अधिनियम के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर जब्‍त किया गया था। उस संपत्ति को अवमुक्‍त कराने के लिए माफिया मुख्‍तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने अपने वकील के साथ मिलकर साजिश करके एक फर्जी दस्‍तावेज तैयार कराया जिसमे 50 हजार इनामिया अशफा अंसारी के फर्जी हस्‍ताक्षर किये गये थे उसे कोर्ट में दाखिल किया गया था। मामला संज्ञान में आने पर मुहम्‍मदाबाद पुलिस ने अपराध संख्‍या 245/20-25 अंतर्गत धारा 319(2), 318(4), 338,336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उमर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …