Breaking News

गाजीपुर: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

गाज़ीपुर। नन्दगंज थाना क्षेत्र के बन्तरा हाइवे कट के पास अज्ञात कार के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसिहा गांव निवासी महिला मिन्ता देवी 30 गांव की ही आशा देवी के साथ  सोमवार को नन्दगंज बाजार से वापस घर जा रही थी कि बन्तरा हाइवे कट के पास सड़क पार करते समय  गाजीपुर से वाराणसी जा रही तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से मिन्ता देवी की मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस व परिजन को दी। मौके पर पहुचे परिजन शव को सड़क किनारे रखकर कार चालक को गिरफ्तार करने व मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर एक घण्टे बाद शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …