Breaking News

गाजीपुर: पांच माह से गायब तीन नाबालिग और एक युवती को कासिमाबाद पु‍लिस ने किया बरामद

गाजीपुर। कासिमाबाद पु‍लिस ने पांच महीने से गायब तीन नाबालिग और एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। कासिमाबाद के उपधि गांव के मुंशीराम पुत्र श्रवण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि करीमुद्दीनपुर थाने के गंधवा गांव के रहने वाले अक्षय कुमार पुत्र अवधेश राम ने रिंकी, पिंकी, गुडि़या और अनुज को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने 29 मार्च 2025 को मुकदमा दर्ज करके सभी की तलाश कर रही थी। एसओ कासिमाबाद ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन चारों को बरामद कर लिया है और वि‍धिक कार्रवाई चल रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …