गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, स्कूल बैंड की प्रस्तुति, और देश के वीर सपूतों को समर्पित वाद विवाद, काव्य प्रस्तुति और भी एक से बढ़कर एक देश भक्ति की पेशकश से वहाँ उपस्थित सभी लोगों का मन मंत्र मुग्ध हो गया । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को समाज तक पहुँचाना था। इस अवसर पर चेयरमैन श्री के. पी. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह सोचने का अवसर है कि हम अपने देश और समाज के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में भागीदार बनें। विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी है। प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में ईमानदारी, अनुशासन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और अपने उद्देश्य के प्रति लगन को अपनाने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन श्रीमती शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, स्मिता सिंह, कविता सिंह, एवं शालिनी सिंह सहित प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, एकेडमिक हेड सरोन जालान, तथा को-ऑर्डिनेटर अनुज, सानिया, सिदरा, शुभ्दा और तूलिका के साथ साथ विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में ‘जय हिन्द’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….