Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में रक्‍तदान शिविर का किया गया आयोजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं बाबा राघवदास चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० जयप्रकाश सैनी ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से रक्तदान हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौ‌द्योगिकी संस्थान, झाँसी के निदेशक प्रो० जे०के० शर्मा तथा विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री चन्द्रप्रकाश प्रियदर्शी उपस्थित रहे। शिविर का प्रथम रक्तदान छात्र-क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो० बी०के० पाण्डेय द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में डॉ० अवधेश कुमार, डॉ० धीरेंद्र सिंह, डॉ० प्रदीप मूले, डॉ० स्नेहा गुप्ता, डॉ० ए०के० पाण्डेय एवं डॉ० रीना बंका का योगदान सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के सचिव शिवकांत धाकरे एवं कृतिका सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में 60 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 55 ने रक्तदान किया और कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम का समापन कुलसचिव श्री चन्द्रप्रकाश प्रियदर्शी के रक्तदान से हुआ। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को समयसमय पर रक्तदान हेतु प्रेरित किया। यह आयोजन मानवता के प्रति कर्तव्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की समाजसेवी भावना का जीवंत प्रतीक रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …