Breaking News

गाजीपुर: जमीनी विवाद में दबंगो ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जमकर पीटा

गाजीपुर। जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने भाजपा के बूथ अध्‍यक्ष व उनके परिवार वालों को जमकर लाठी डंडो से पीटा। मनोज कुशवाहा जो पुलिस लाइन, गाजीपुर बूथ के भाजपा के अध्‍यक्ष है, उन्‍होने सदर कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई है कि उनके निवास स्‍थान मो. ब्रह्म स्‍थान सदर कोतवाली में उनके पटीदार से जमीन को लेकर विवाद चलता था, पटीदारो ने एक मोहन काल्‍पनिक नाम दबंग व्‍यक्ति सहित छह लोगो ने जमीन पर कब्‍जा करने लगें तो हम लोगो ने विरोध किया, इसके बाद वह प्रार्थी को मारने पीटने लगे तो शोर सुनकर बीचबचाव करने मेरे परिवार वाले आये तो उनको भी दबंगो ने मारा पीटा। कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि सभी अपराधियो की गिरफ्तारी हो गयी है, मामले की छानबीन की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …