गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में आज पी. टी. एम. का आयोजन हुआ इससे पूर्व दीपावली के उत्सव को रंगोली और दीप निर्माण प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया गया। नर्सरी से कक्षा सीनियर वर्ग तक के सभी छात्रों ने भाग लेते हुए रचनात्मकता व बुद्धि कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह के सभागार के बाद बच्चों ने दिवाली के इस शुभ अवसर पर संगीत अध्यापक अभिमन्यु यादव के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत ही मनमोहक गीत प्रस्तुत की मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे। तत्पश्चात सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत के द्वारा पूरी धरा पर उजाला हो और बच्चों का जीवन में भी हर जगह उजाला हो और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सभी लोग इस दिवाली एक दिया अपने अंदर के अंधेरे को दूर भगाने के लिए अवश्य जलाएं। तत्पश्चात दीप निर्माण प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। दीप निर्माण प्रतियोगिता में केजी वर्ग से परी भारती प्रथम, शुभ सिंह द्वितीय, तथा आरिफ खान तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग से परी यादव 3बी ,प्रियांशी चौरसिया 2ए , ग्रीन हाउस प्रथम स्थान, आंचल कुमारी 4ए रेड हाउस, इशिका सिंह 4बी ब्लू हाउस द्वितीय स्थान, आस्था यादव 2ए येलो हाउस तृतीय स्थान रहे। जूनियर वर्ग से चंदनु तिवारी 7ए ग्रीन हाउस प्रथम, अंशु यादव 8ए रेड हाउस द्वितीय तथा अनमोल सिंह 8ए ब्लू हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किए। वहीं सीनियर वर्ग से आशु यादव ग्रीन हाउस प्रथम, अंश सिंह 11 रेड हाउस, सुमित गुप्ता 11 येलो हाउस द्वितीय तथा रिया यादव 9वीं से तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसके बाद रंगोली प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें बहुत ही आकर्षक और मनमोहन रंग-बिरंगे रंगोली बनाएं जिसमें सब जूनियर वर्ग से ग्रीनहाउस प्रथम , येलो हाउस द्वितीय तथा रेड हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किए। जूनियर वर्ग से येलो हाउस प्रथम , ग्रीन हाउस द्वितीय तथा ब्लू हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किए।,सीनियर वर्ग से ब्लू हाउस प्रथम, पीला हाउस द्वितीय तथा रेड और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहे। तथा वहीं आयुषी राय छात्रा प्रतिनिधि प्रथम स्थान, स्कूल कैप्टन कंदर्प तिवारी द्वितीय स्थान व कृष मिश्रा छात्र प्रतिनिधि तृतीय स्थान प्राप्त किए। दीप और रंगोली के निरीक्षण के लिए सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की प्रबंध निदेशिका डॉ प्रीति सिंह और सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्र सेन तिवारी ने किया। बच्चों के रंग-बिरंगे दीप व रंगोली देखने के बाद सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की निदेशिका डॉक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि दीपोत्सव पर्व मन के अंदर छिपी आसुरी शक्तियों को दूर करने और लोगों के प्रति आस्था के दीप जलाने का संदेश देता है। छोटे-छोटे बच्चों की ओर से बनाई गई रंग बिरंगे दीप व रंगोली न केवल आकर्षण का केंद्र रही बल्कि रंगोली का हर रंग अलबेला दिखा जो विद्यार्थियों के समर्पण ,संस्कार व अनुशासन का सीख देता तथा साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास ,रचनात्मकता तथा सृजनशीलता को प्रोत्साहित करती है।उन्होंने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकाश ,आशा और अंधकार पर विजय का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने बच्चों को दीपावली पर पटाखे छोड़ते समय विशेष ध्यान देने से संबंधित संदेश दिए। अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने सभी शिक्षक गण शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के रेजिडेंस डायरेक्टर अमित रघुवंशी व सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य आवेश कुमार,कोऑर्डिनेटर अमित सिंह, एग्जाम हेड अवनीश राय,सीसीए हेड श्रेया सिंह आदि शिक्षकगण मौजूद रहें।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….