Breaking News

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की ज्वाइन डायरेक्टर रुबिना खान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, नृत्य एवं गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि शिक्षा और सरस्वती पूजा का गहरा संयोग है। माँ सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और संस्कार की प्रतीक हैं और विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …