Breaking News

एस.वी. होटल एवं रेस्‍टोरेंट आमघाट गाजीपुर में प्रशासन का छापा, होटल सीज

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट स्थित एसवी होटल एवं रेस्‍टोंरेंट में पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्‍त टीम ने छापा मारकर भारी अनियमितता को पकड़ा और होटल और रेंस्‍टोरेंट को बंद करवा दिया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश मिश्रा ने बताया कि एसवी होटल एवं रेस्‍टोरेंट के संदर्भ में पुलिस को शिकायत मिली थी। जिसके क्रम में आज एसडीएम सदर और सीओ सिटी की टीम ने यहां पर छापा मारकर गहंता से छानवीन किया, जिसमें भारी अनियमितता मिली। इसके लिए होटल के संचालक को नोटिस देने की तैयारी हो रही है। छापा पड1ते ही संचालक और यहां के कर्मचारी भाग गये। छापेमारी के दौरान कुछ लोग उपस्थित थे जिनसे बातचीत किया गया। होटलके कागजात पुलिस ने जब्‍त कर लिये है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …