Breaking News

डालिम्स सनबीम जखनिया की शिक्षिका ने पेंटिंग बनाकर वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया गाज़ीपुर की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। धामूपुर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में देश के वीर सपूत के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली शिक्षिका गुड़िया गुप्ता ने वीर अब्दुल हमीद की सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी कला के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनकी कलाकृति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।विद्यालय परिवार ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का शौर्य, त्याग और देशभक्ति देश की युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव श्रद्धापूर्वक याद करता रहेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: होमियोपैथिक चिकित्‍सक डॉ. सुनील कुमार यादव का निधन, क्षेत्र में शोक

गाजीपुर! डॉ. सुनील कुमार यादव मूल निवासी तरायें के रहने वाले थे अनौनी बाजार में …