गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा नसीरपुर मोड़ के पास चेकिग के दौरान अभियुक्तगण 1.मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी वार्ड नं0 25 जमालपुर युसूफपुर थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर 2.फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा ग्राम बालापुर थाना मोहम्दाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से अवैध गांजा 10 पैकेट कुल वजन 10.092 किलोग्राम गांजा व एक अदद मोटरसाइकिल होंडा एस.पी. वाहन संख्या UP61 BL 9633 बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 676/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….