Breaking News

गाजीपुर: रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया शानदार प्रदर्शन

गाज़ीपुर। सीबीएसई 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। इस परीक्षा में श्रेया विश्वकर्मा ने 94.4% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रशांत प्रजापति ने 92.4%, प्रज्ञा कन्नौजिया ने 90.8%, सिमरन वर्मा ने 89.6% तथा श्रेया कुमारी ने 89.2% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार एवं छात्रों के अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन के कारण विद्यालय और अभिभावकों का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या बीना जायसवाल ने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों की मेहनत और विद्यालय प्रशासन के योगदान की सराहना की तथा अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …