Breaking News

गाजीपुर: सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक पाकर जिले में हासिल किया द्वितीय स्थान

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नंदगंज स्थित सनफ्लावर पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। विद्यालय के कुल 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में मोहम्मद अरमान ने 98.2% अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इसके अतिरिक्त अंश सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आस्था यादव ने 93% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक हंसा देवी, प्रधानाचार्य सत्यम कुमार मिश्रा, शैक्षणिक निदेशिका रितिमा यादव तथा प्रबंध निदेशक गोरखनाथ यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …