गाजीपुर। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में SRNSS Public School, Barauin Zamania के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर Director Ranvijay Singh ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। Secretary Manish Tiwari ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। Principal Nadim Khan ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकगण J.P Chaurashiya, Shiwani Tiwari, Deepak Singh एवं Shahana Mam ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….