Breaking News

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के परीक्षाफल में DALIMSS Sunbeam School  गांधीनगर ग़ाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। CBSE की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में DALIMSS Sunbeam School , गांधीनगर , ग़ाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा राय ने  96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदित्य कुशवाहा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा सौम्या राय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा आयुष मौर्या और गरिमा सिंह कुशवाहा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अभिनाश सुनील यादव और अंकित कुमार ने 92.2 प्रतिशत, आनंद यादव ने 92 प्रतिशत, काजल ने 91.2 प्रतिशत, श्रेया राय ने 90.8 प्रतिशत , खुशी मौर्या 90.6 प्रतिशत एवं अभिनव राय व अमन पटेल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विषयवार प्रदर्शन में अभिनाश सुनील यादव ने अंग्रेजी में 98 अंक, सौम्या राय ने हिंदी में 98 अंक, गरिमा सिंह कुशवाहा ने गणित में 93 अंक तथा आयुष मौर्य ने विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में प्रतिज्ञा राय ,  अमन पटेल, काजल और गरिमा सिंह कुशवाहा ने 98 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …