Breaking News

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, बैडमिंटन प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र

गाज़ीपुर। स्थानीय बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज में 17 अप्रैल 2026 को ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 16 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दूसरे दिन विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बैडमिंटन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करना भी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज ने अपने संबोधन में बताया कि यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान व सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के मैदान से मिली सीख जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायक होती है। अभियान के तहत ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई के साहस और आत्मबल से प्रेरणा लेने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण में खेल प्रशिक्षक अभय कुमार सिंह, जितेंद्र राम एवं हरिश्चंद्र राम का सहयोग सराहनीय रहा। प्रवक्ता गौरव सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अभियान का लक्ष्य 2026 तक जमीनी स्तर पर स्कूली छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …