Breaking News

गाजीपुर: बरहपुर ग्राम पंचायत को दूसरी बार मिला मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार, 30 लाख की धनराशि स्वीकृत

ग़ाज़ीपुर। जनपद के देवकली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि पंचायत को यह सम्मान दूसरी बार मिला है, जिससे पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के फलस्वरूप ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि का उपयोग गांव में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक विकास योजनाओं को गति देने में किया जाएगा। ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह (सबलू) ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय ग्राम पंचायत की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत की एकजुटता और सहयोग के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। साथ ही उन्होंने एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ के मार्गदर्शन और सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। ग्राम प्रधान ने आगे कहा कि स्वीकृत धनराशि से गांव में विकास कार्यों को और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी। इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है। इस संबंध में जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक कुमार सिंह ‘कुश’ ने दी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …