गाजीपुर। पीजी कालेज गाजीपुर के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राकेश वर्मा की नवीन पुस्तक का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कालेज परिसर में हुआ, जिसमें गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, तथा बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। अजीत कुमार सिंह ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा, कि डॉ. राकेश वर्मा की यह पुस्तक समाजशास्त्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें समसामयिक सामाजिक मुद्दों, ग्रामीण संरचना और परिवर्तनशील मूल्यों का गहन विश्लेषण किया गया है। ऐसे कार्य युवा पीढ़ी को समाज की जड़ों से जोड़ते हैं और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. राकेश वर्मा ने विमोचनकर्ता का आभार व्यक्त किया और बताया कि पुस्तक में समाज के विभिन्न आयामों पर आधारित शोध शामिल है। । इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह ने महाविद्यालय के अन्य शिक्षकों से भी संवाद किया। यह प्रकाशन स्थानीय शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….