गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर आज शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि “नितिन नवीन जी भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कर्मनिष्ठ, दूरदर्शी एवं संगठन-कुशल व्यक्तित्व हैं जिन्होंने अपने परिश्रम, अनुशासित कार्यशैली एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के बल पर अल्प समय में राष्ट्रीय राजनीति में विशिष्ट पहचान स्थापित की है।और कहा कि उन्होंने सदैव संगठन को सर्वोपरि मानते हुए भारतीय संस्कृति, राष्ट्रहित एवं जनसेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य किया है।जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण एवं संस्कारों की राजनीति को आदर्शवादी प्राथमिकता दी है। आज उनका व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है। जिला महामंत्री विष्णु सिंह ने कहा कि “नितिन नवीन जी का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण एवं संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का नेतृत्व राष्ट्रवाद, सुशासन एवं विकास की राजनीति को नई दिशा देने में पूरी तरह सक्षम है और इसका प्रभाव भी संगठन मे दिखने लगा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए नारे लगाए तथा एक दूसरे का मूह मिठा कर बधाई दिया।इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता,राजन प्रजापति,गर्वजीत सिंह, काशी चौहान, अभिनव सिंह छोटू, रूपेश सिंह,शिवम् प्रकाश त्रिपाठी, रामेश्वर तिवारी,शनि चौरसिया आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….