Breaking News

गाजीपुर: तीन प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षकों का हुआ स्‍थानांतरण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले के पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इन निरीक्षकों के बदले गए प्रभार 1- निरीक्षक राजनारायण: प्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर बनाया गया। 2- निरीक्षक राजेश कुमार: प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर से कासिमाबाद थाने के नए प्रभारी निरीक्षक नियुक्त। 3-निरीक्षक अनिल कुमार सिंह: पुलिस लाइन से हटाकर थाना सैदपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव  1- उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर: थानाध्यक्ष बरेसर से थानाध्यक्ष नगसर भेजे गए। 2- उपनिरीक्षक ओम प्रकाश: थानाध्यक्ष नगसर से थानाध्यक्ष बरेसर स्थानांतरित। 3- उपनिरीक्षक रमेश कुमार: थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर से हटाकर थाना मरदह में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश: एसपी कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

डालिम्स सनबीम जखनिया की शिक्षिका ने पेंटिंग बनाकर वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर डालिम्स …