Breaking News

वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

वाराणसी। जिले के लोहता थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सामने बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान बखरिया सुरेश पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के सुरेंद्र पाल का बेटा अमन पाल (21 वर्ष) बुधवार की सुबह दोनों कानों में ईयर फोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहा था। इसी बीच नई दिल्ली से बनारस आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन भदोही से बनारस की तरफ जा रही थी। अमन उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौक पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उधर, बेटे की मौत से माता उर्मिला पाल का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व …