Breaking News

गाजीपुर: सफाई कर्मचारी के समस्याओ का शीघ्र निस्तारण करे- हरदीप सिंह गिल

गाजीपुर। पिछड़ो व दलितहित को लेकर संघर्षरत भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विपल्व रावत ने दलित समाज से आने वाले सफाईकर्मियों के समस्याओ और उत्पीड़न के शिकार हुए सफाईकर्मचारियो को न्याय दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सफाई आयोग के सदस्य मनोज बाल्मिकी के साथ राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल से मिला और अपने जनपद के सफाई कर्मचारियो की समस्याओ पर विचार किया गया। सफाई कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाये और न ही उसके साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न की कार्यवाही न हो इसके लिए जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देशित दिया गया। वाइस चेयरमैन ने बताया कि सफाई कर्मचारी समाज के अभिन्न अंग है इनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाये और अधिकारी कर्मचारियो के बीच समन्वय स्थापित कर समाज के सभी कार्यो का निष्पादन किया जाये। आज हमारी सरकार को सफलतापूर्वक 14 वर्ष सम्पन्न हुआ है जो सबका साथ सबका विकास के साथ भारत की अनेकता मे एकता का संदेश देता है। सफाई आयोग के सदस्य मनोज बाल्मिकी ने बताया कि सफाई कर्मियों को प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है जहा कही भी कोई शिकायत आती है तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाता है। वही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मचारियो के योगदान की सराहना करते हुए उन्हे सम्मानित किया जाता है। अनुसूचित मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विपल्व रावत ने बताया कि रविवार को नई दिल्ली स्थित माननीय हरदीप सिंह गिल व मनोज बाल्मिकी से मेरी औपचारिक मुलाकात हुई है जनपद में नगर पालिका परिषदो, नगर पंचायतो सहित अन्य संस्थानो में दलितो के समस्याओ पर गम्भीरता पूर्वक वार्ता हुई जिसमे उन्होने सफाई कर्मचारियो के समस्या और उनके निराकरण समय समय पर करते रहने का आश्वासन दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फॉरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के …