Breaking News

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में ग्लोबल ऑपरेशन इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी०जी० कॉलेज, गाजीपुर में अध्ययनरत MBA के छात्रों द्वारा जिला उद्योग केंद्र, सासाराम द्वारा HOPT के सह-आयोजन में आयोजित “ग्लोबल ऑपरेशन इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव 2026” का सफल आयोजन संपन्न किया गया । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उद्योग, निर्यात, बैंकिंग एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, उद्यमियों, शिल्पकारों, बुनकरों तथा विभिन्न सरकारी एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार के शिल्पकारों, हस्तशिल्प उत्पादकों, वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराना था। डा० नीतू सिंह, विभागाध्यक्ष के निर्देशन में छात्रों की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया जिसकी सराहना HOPT के द्वारा की गयी | संस्थान के निदेशक डा० अजीत प्रताप सिंह ने छात्रों के इस कुशल संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की | कार्यक्रम का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के सहयोग से किया गया। वहीं सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चैनल पार्टनर के रूप में कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किया।

Image 1 Image 2

Check Also

आईपीएल फैन पार्क की सफलता के लिए पुलिस अधीक्षक का सम्मान, यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट 14 जून से – संजीव कुमार सिंह

गाजीपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यू.पी.टी20 गवर्निंग काउंसिल …