Breaking News

गाजीपुर: वाहनों के जाम से कराह रहा है सैदपुर बाजार

गाजीपुर। रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद वाहनों के जाम से सैदपुर बाजार कराह रहा है। जब कोई ट्रेन आती-जाती है तब रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद हो जाता है और थोड़ी ही देर में क्रासिंग के दोनों तरफ चार पहिया वाहनों, बाइक और टोटो वाले जाम लगा देते हैं क्रासिंग खुलने पर दोनों तरफ से वाहन खड़े रहते हैं इसलिए वाहन निकलने में काफी देरी होती है। सैदपुर के व्‍यवसायी गोपाल चौरसिया ने बताया कि क्रासिंग पर कोई पुलिस या ट्राफिक पुलिस की व्‍यवस्‍था नही है जिससे कि वाहन एक तरफ से लाइन में खड़े रहे और क्रासिंग खुलते ही अपने-अपने साइड से चले जायें। उन्‍होने प्रशासन से मांग किया कि तत्‍काल ट्राफिक पुलिस की ड्यूटी लगायी जाये जिससे जाम से मुक्ति मिल सके।

Image 1 Image 2

Check Also

स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म सम्मेलन में ऐतिहासिक संबोधन की स्मृति में सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में गोष्ठी आयोजित

गाजीपुर। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितंबर 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व …