Breaking News

गाजीपुर: समाजसेवी मनोज पांडे ने ठंड में किया कंबल वितरण

गाजीपुर। प्रमुख समाजसेवी मनोज पांडे उर्फ मनोज बाबा द्वारा नर सेवा नारायण सेवा को आत्मसात करते हुए सर्वप्रथम कचहरी स्थित स्वर्गीय सरजू पांडे की मूर्ति की सफाई की गई तत्पश्चात उन्होंने मूर्ति को कंबल पहनकर एवं माल्यार्पण कर शीश नमन किया ।तत्पश्चात समाजसेवी मनोज पांडे द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किया गया। मनोज बाबा ने कहा कि मैं स्वर्ग0  सरजू पांडे जी के द्वारा बताएं रास्ते पर चलने का पूरा प्रयास करूंगा। इसी क्रम में मेरे द्वारा आज रेलवे स्टेशन ,रोडवेज, जिला अस्पताल आदि क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय ठंड में सिकुड़ते हुए व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया है ।इस अवसर पर नितिन चौबे, आलोक तिवारी पी के शंकर पांडे एडवोकेट सुधाकर पांडे राजू राय अंशु पांडे विक्की पांडे सूर्यमणि तिवारी आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …