Breaking News

गाजीपुर: किरण यादव को डायलिसिस के लिए ज्योति फाउंडेशन ने दिया सहारा

गाजीपुर। देवकली निवासी किरण यादव को डायलिसिस के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ी, जिसे ज्योति फाउंडेशन के सदस्य लल्लन चौधरी ने उपलब्ध कराया। इस मानवीय पहल के दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजय दुबे, और अन्य सदस्य अवनीश, सूरज, अभिमन्यु आदि उपस्थित रहे। सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से शरीर में स्फूर्ति आती है। रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। ज्योति फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की जा रही है, क्योंकि उन्होंने जरूरतमंद मरीज को समय पर मदद देकर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। संस्था समाज सेवा में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …