Breaking News

आजमगढ़: बिस्तर से गायब शिशु का मिला आधा शव

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में शुक्रवार की भोर में पांच माह की मासूम का आधा शरीर बरामद हुआ। जो गुरुवार की रात से ही बिस्तर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुट हुए थे। भोर में उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी मटरू अपनी ससुराल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के श्रीकांतपुर में रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। गुरुवार की रात मटरू की पत्नी अपने पांच माह की बेटी मधु को लेकर साथ में सोई। भोर में लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो मधु बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद पति और पत्नी ने बेटी की तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे की तलाश के बाद घर से 500 मीटर दूर सिवान में मासूम का आधा खाया हुआ शरीर मिला। मासूम का शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, लोगों की मानें तो मासूम को सोते समय गीदड़ उठा ले गया होगा। उसी ने आसूम को अपना निवाला बना लिया होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …