Breaking News

डीएम गाजीपुर ने किया पांच एसडीएम का तबादला

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय एवं शासकीय कार्यहित में पांच एसडीएम का तबादला किया है। उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव का स्‍थानांतरण उप जिलाधिकारी कासिमाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्‍यायिक जमानियां लोकेश कुमार को सेवराई का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। उप जिलाधिकारी कासिमाबाद आशुतोष कुमार का स्‍थानांतरण उप जिलाधिकारी न्‍यायिक मुहम्‍मदाबाद के पद पर किया गया है। उप जिलाधिकारी न्‍यायिक मुहम्‍मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी को उप जिलाधिकारी मुहम्‍मदाबाद बनाया गया है। उप जिलाधिकारी मुहम्‍मदाबाद मनोज पाठक को उप जिलाधिकारी न्‍यायिक जमानियां के पद पर तैनात किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …