Breaking News

चंदौली: खड़े ट्रेलर में टकराई बाइक, दो होमगार्डों की मौत

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर चौकी के पास खड़े ट्रेलर में बाइक टकराई जिसमे दो होमगार्डों की मौत हो गयी। दोनों होमगार्ड पीडीडीयू नगर जंक्शन पर महाकुंभ की ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। वाराणसी के जाल्हूपुर निवासी होमगार्ड सुरेश विश्वकर्मा और रामनारायण पांडेय (44 वर्ष) डीडीयू जंक्शन पर महाकुंभ की ड्यूटी कर सोमवार की भोर में बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जलीलपुर के समीप सिक्स लेन सड़क पर बाइक सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रामनगर एलबीएस अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामनारायण पांडेय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …