Breaking News

छोटे लोहिया को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहती है भाजपा

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर सपा मुखिया ने सूबे की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक बताया। सपा मुखिया ने कहा कि महाकुंभ राजनीति की जगह नहीं है। भाजपा वहां पर राजनीति कर रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए। मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है।  एक दिन पहले लखनऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम पर हुई जेपीसी की बैठक पर भी सपा मुखिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वक्फ की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। ये लोग समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …