Breaking News

योगी कैबिनेट की लगी मुहर, वाराणसी नगर निगम जारी करेगा बॉन्ड

वाराणसी नगर निगम बॉन्ड जारी करेगा। योगी कैबिनेट में वाराणसी के साथ ही प्रयागराज और आगरा नगर निगम के बॉन्ड को मंजूरी मिल गई है। प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से काशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद काशी वैश्विक पटल पर छा रहा है। ऐसे में यहां नगर निगम बॉन्ड जारी करेगा। कैबिनेट बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही योगी कैबिनेट की बैठक में वाराणसी विध्य क्षेत्र का गठन करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।  नगर निगम का बॉन्ड जारी करने के लिए योगी कैबिनेट की मुहर लग गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक बॉन्ड जारी हो जाएगा। पहले चरण में 29 करोड़ के बॉन्ड जारी होंगे। नगर निगम के अनुसार पहले चरण में सिगरा में बनने वाले 29 करोड़ के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति मिल चुकी है। यहां 2800 वर्ग मीटर में कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसकी लागत 36 करोड़ रुपये है। बॉन्ड से 29 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …