Breaking News

वाराणसी: राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से एक कदम दूर है उदय प्रताप कालेज

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज प्रदेश के 35वें राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से सिर्फ एक कदम ही दूर है। 20 दिन पहले राज्य सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के अंतर्गत उदय प्रताप विश्वविद्यालय (यूपीयू) या राजर्षि उदय प्रताप विश्वविद्यालय (आरयूपीयू) के तौर पहचान देने की मांग की गई है। स्लोगन दृढ़ राष्ट्रभक्ति पराक्रमश्च ही तय किया गया है। वाराणसी में इससे पहले 2009 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को राज्य विवि का दर्जा दिया गया था। वहीं 1974 में विद्यापीठ डीम्ड यूनिवर्सिटी बना था। उदय प्रताप शिक्षा समिति ने अपना पांच पेज का एजेंडा और छह खूबियां प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग मुख्य सचिव एमपी अग्रवाल को भेज दिया है। प्रस्ताव के साथ ही कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी एसेसमेंट सेल द्वारा बनाए गए रिज्यूलेशन को भी भेजा गया है। अब सरकार के जवाब का इंतजार है। काफी वर्षों से चर्चा थी कि यूपी कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाना है, लेकिन शासन को भेजे प्रस्ताव में राज्य विवि स्पष्ट किया गया है। राज्य विवि का दर्जा मिलने के बाद मेडिकल और लॉ कॉलेज भी खुलेंगे। प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश शुरू होंगे। सीटों और कोर्स की संख्या भी बढ़ेंगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …