Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में बी.फार्मा. का 15वां ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट में बी. फार्मा. के नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का अयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर फार्मेसी डा0 बृजेश सिंह, डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव, प्रिंसिपल अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस डा0 शिरीष श्रीवास्तव सहित मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन और मॉ सरस्वति को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके पूर्व नव प्रवेशी छात्रों का कार्यक्रम में तिलक और बैज लगाकर स्वागत किया गया।  डायरेक्टर फार्मेसी डा0 बृजेश सिंह ने छात्रों को उनके शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले कालेज के नियम और विभाग के अन्य शिक्षकों से परिचय कराया और उन्हें उनके विषय बी.फार्मा. के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यह बताया कि आप अपने विषय में पारंगत होने के बाद भविष्य में रोगों की मॉनिटरिंग करके आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक में उन्नत किस्म की दवाओं का अविष्कार करें। डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने छात्रों को कालेज में नियमित समय से कालेज आने और अपनी सभी कक्षाओं में अनुशासन के साथ शत् प्रतिशत् उपस्थिति पर जोर दिया और छात्रों को मिलने वाली शिक्षा और उनके शैक्षणिक काल के दौरान हर तरह की सहायता करने की बात कही जिससे हर छात्र अपने को प्रतिभावान बना सके। प्रिंसिपल अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस डा0 शिरीष श्रीवास्तव ने छात्रों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कर राश्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फार्मास्युटिकल कंपनियों में उच्च पदों को प्राप्त करें या आपना खुद का र्स्टाअप कर सकते हैं जिससे देश की सेवा के साथ अपने संस्थान और समाज का नाम रौशन करें । कार्यक्रम के अंत में छात्रों को कालेज की डाक्युमेंट्री शार्ट फिल्म दिखाई और उसके पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक सोमेन्द्र कुमार मौर्य और सहसंयोजक सुश्री मनीषा दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया धन्यवाद ज्ञापन सुश्री सुरभि गुप्ता ने किया इस दौरान फार्मेसी के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकएं उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …