Breaking News

फरवरी के पहले सप्ताह में बीजेपी जिलाध्यक्षों की सूची हो सकती है जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की सूची का अंतिम रुप गुरुवार की देर रात तक हो जायेगा। बीजेपी 80 प्रतिशत नये चेहरे को मैदान में उतारेगी। माना जा रहा है कि बीजेपी 30 जनवरी के बाद या फरवरी महीने के पहले सप्ताह में सूची जारी सकती है. ये लिस्ट दो हिस्सों में आने की उम्मीद है पहली सूची में 75-80 जिलाध्यक्षों के नाम हो सकते हैं जबकि कई सीटों पर अभी मामला फंसा हुआ है, जिसकी वजह से चयन समिति को फाइनल फैसला लेने में दिक्कत हो रही है। जिलाध्यक्षों के साथ ही यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में भी देरी हो रही है. इसके पीछे दिल्ली विधानसभा चुनाव को सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है. फिलहाल भाजपा का पूरा फोकस दिल्ली चुनाव पर है. यूपी से भी कई बड़े नेता चुनाव में जुटे हुए हैं. ऐसे में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है. जिलाध्यक्षों की सूची आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …