Breaking News

मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

मिर्जापुर। घर जाने के लिए चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न मिलने पर दो मजदूर रात 11 बजे पैदल रेलवे ट्रैक पर चलने लगे। चार घंटे पैदल रेलवे लाइन पर चलने के दौरान राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास पीछे से आ रही मालगाड़ी से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए। गार्ड की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी ओमप्रकाश (28) व सुनील (26) मजदूरी करने के लिए मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र में गए थे। मंगलवार की रात 11 बजे घर जाने के लिए निकले। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ना मिलने पर दोनों रेलवे लाइन पर पर पैदल चलने लगे।  करीब चार घंटे पैदल चलते-चलते दोनों सेमरी गांव के पास गेटमैन से स्टेशन के बारे में पूछा। गेटमैन ने दोनों को रोका और कहा स्टेशन दूर है। आगे से ट्रेन आ रही है। आगे मत जाओं। गेटमैन ने बताया कि दोनों लोग नशे में थे। चुनार स्टेशन से पैदल आ रहे थे। मना करने पर भी दोनों ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे से गई मालगाड़ी से टकराकर घायल हो गए। मूरी एक्सप्रेस के गार्ड ने लूसा रेलवे स्टेशन मास्टर को दो लोगों के सेमरी के पास घायलाअवस्था में रेलवे लाइन पर पड़े होने की जानकारी दी। तभी किसी राहगीर ने एंबुलेंस को सेमरी रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना में दो लोग घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल पर फोन करने से दोनों की पहचान की। दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने राजगढ़ सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों की पहचान किया। इसके बाद पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि रेलवे लाइन पर चलने के दौरान ट्रेन से टकराकर दोनों की मौत हो गई। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …