Breaking News

गाजीपुर: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर के पलहीपुर (डगराहा) गांव के पास हुआ सड़क हादसा इलाज के लिए ले जा रहा है रास्ते में ही हुई युवक की मौत। जानकारी के अनुसार डगराहा गांव निवासी सुभाष चौहान के पुत्र पिंटू चौहान 26 वर्ष बुधवार की देर रात शौच के लिए सड़क के किनारे से जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रही लापरवाह अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिंटू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को उपचार के मऊ अस्पताल के लिए ले जा रहे थे कि हैदरगंज के पास युवक की मृत्यु हो गई। तत्पश्चात मृतक के पिता सुब्बा चौहान ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मरदह थाने में शिकायत दर्ज कराई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे के कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुब्बा चौहान के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरी दी गई है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी वही शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …