Breaking News

पीजी कॉलेज गाजीपुर: दौड़ प्रतियोगिता के 400 मीटर में निक्की व 800 मीटर में पवन प्रथम

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गाजीपुर द्वारा गोराबाजार में स्थित पीजी कॉलेज मैदान पर नगर खेल कुम्भ के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया।उससे पहले ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी एवं युवाओं के प्रेरणादायक श्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष जिला प्रमुख डॉ रवि शेखर सिंह,नगर अध्यक्ष डॉ आनंद सिंह,खेल विभाग प्रो सुजीत सिंह एवम् पूर्व सह प्रदेश मंत्री कामदेश्वेर सिंह ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता कुल दो वर्गों में आयोजित किया गया।छात्रा वर्ग का प्रतियोगिता 400 मीटर में आयोजित किया गया।जिसमे निक्की प्रथम स्थान,बबली द्वितीय स्थान एवम् अंशु तृतीय स्थान प्राप्त की है।वही छात्र वर्ग के 800 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम स्थान,अमरजीत द्वितीय स्थान एवम् प्रकाश तृतीय स्थान प्राप्त किए है। डॉ रवि शेखर सिंह ने  छात्रों को संबोधित करते हुए कहे की नगर खेल कुम्भ अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय कार्यक्रम से जोड़ने के लिए है। अंत में उन्होंने  युवाओं से आह्वान किया की स्थानीय खेल के प्रति अपनी रुचि बढ़ानी चाहिए।उक्त अवसर पर विपुल,ईशान,स्नेहा,ओमकार,राहुल,अर्पित,रोशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …