Breaking News

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा कि वह साध्वी थीं और रहेंगी। मुझे महामंडलेश्वर की पदवी देने पर कुछ लोगों को आपत्ति हो गई। इस विवाद के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके पूर्व अभिनेत्री ने कहा कि मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। ममता कुलकर्णी ने कहा कि महामंडलेश्वर बनाकर मुझे जो सम्मान दिया गया था उसको लेकर अखाड़े में विवाद शुरू हो गया था। मुझे बॉलीवुड को छोड़े 25 साल हो गए हैं। मेकअप और बॉलीवुड को छोड़ना आसान नहीं है। मैंने देखा कि मेरे महामंडलेश्वर बनाए जाने से काफी लोगों को दिक्कत हो गई। मेरे जो गुरु हैं जिनके सानिध्य में मैंने घोर तपस्या की, उनके बराबर तो मुझे कोई दिखता नहीं है। मुझे किसी कैलाश या मनसरोवर जाने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों को मुझसे आपत्ति है, उनके बारे में मैं कम बोलूं तो बेहतर होगा। कुलकर्णी ने आगे कहा कि महामंडलेश्वर के रूप में मुझे जो सम्मान मिला, वह 25 साल तक तैराकी सीखने और फिर बच्चों को इसे सिखाने जैसा था, लेकिन महामंडलेश्वर के रूप में मेरी नियुक्ति के बाद जो आक्रोश हुआ, वह अनावश्यक था। मैंने 25 साल पहले बॉलीवुड छोड़ दिया और फिर मैं गायब हो गई और हर चीज से दूर हो गई। मैं जो कुछ भी करती हूं, उस पर लोगों की बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं होती हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …