Breaking News

दो कारों के आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

लखनऊ। गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर पुलिस चौकी अंतर्गत रविवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से 200 मीटर पहले दो कारों में आमने-सामने से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि चार पहिया वाहन में सावार तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल एवं शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक पीपीगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से पहले प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही अर्टिका यूपी 56 ए.एल. 6034 व प्रयाग महाकुंभ जा रही मारुति नेक्सान यूपी 53 ई.डी. 8415 की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों वाहनों में सवार लोग कुछ समझ पाते इसी दौरान उत्तर दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक यूपी 53 सी 7704 भी प्रयाग जा रही कार में पीछे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक एक्सप्रेस वे पर फुटबॉल की तरह उछलते हुए दूर जा गिरे। घटना भोर की होने के कारण बहुत कम ही लोग सड़क पर दिखाई दे रहे थे लेकिन आवाज इतनी भीषण थी कि लोगों को आभास हो गया कि कोई हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचे लोग घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर अर्चना सिंह हमराह पुलिस के साथ चंद समय मौके पर पहुंच गयी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्टिका में सवार सात लोगों में से तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि नेक्सान चारपहिया में सवार लोगों में किसी को चोट नहीं आई है। पीछे भिड़े बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवधेश (48 वर्ष) और धनेश जायसवाल (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गोरखपुर के निवासी हैं। जिसकी सूचना मृतकों के परिजनों और पीपीगंज थाने को दे दी गयी है। वहीं, अर्टिका में सवार घायल महिलाओं का इलाज खबर लिखे जाने तक जारी रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …