Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही संपन्न हुआ 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ, 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज। सनातनी परंपरा की धर्म ध्वजा को पूरी दुनिया में विस्तार देने वाला 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ बुधवार का संपन्न हो गया। हालांकि, मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के अविरल तट पर आस्था जन प्रवाह अब भी बना हुआ है। 45 दिनी यह आयोजन 66 करोड़ से अधिक सनातनियों के समागम का साक्षी बना। परमब्रह्म ब्रह्माजी की इस यज्ञ भूमि पर संतों के शिविरों में कई संकल्प पारित हुए तो केंद्र एवं कई राजयों की सरकारों ने देश एवं तथा प्रदेश के विकास का खाका प्रस्तुत किया। त्रिवेणी तट पर हिलोर मारती आस्था के बीच सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक हर पहलू पर नई लकीरें भी खींची गई। संभवत: कुंभ 2031 में इससे भी बड़ी लकीर खींची जा सके इन्हीं संकल्पों एवं संभवनाओं के साथ संत विदा हो चुके तो सरकार में एवं प्रशासन ने भी मेला समेटना शुरू कर दिया है। 45 दिन तक चलने वाला महाकुंभ महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ बुधवार को संपन्न हो गया। इन दिनों में पूरी दुनिया मानों यहां सिमटी दिखाई दी और सनातन धर्म के वैभव का हिस्सा बनने के साथ आध्यात्मिक चेतना का आत्मसात किया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री समेत अधिकांश केंद्रीय मंत्री, मुख्य चुनाव आयुक्त, शीर्ष नौकरशाहों के अलावा उद्योगपति गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी पावेल जॉब्स,अक्षय कुमार समेत कई बड़े फिल्म स्टार समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा 76 देश के प्रतिनिधि महाकुंभ की भव्यता को देखा तो देश और कई प्रदेशों की सरकारें भी तीर्थों के राजा के आगे नतमस्तक हुई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …