Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में 56 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति को बोर्ड ने दी मंजूरी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रबंध बोर्ड की 54वीं बैठक आज दिनांक 27 फरवरी 2025 को कुलपति प्रो जे पी सैनी की अध्यक्षता में स्वर्ण जयंती सभागार में संपन्न हुई। बैठक की कार्यसूची कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने प्रस्तुत की। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा था सहायक प्रोफेसर पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति का। माह जनवरी में विभिन्न विभागों में संपन्न चयन समिति की संस्तुतियों के आधार पर सहायक प्रोफेसर के 59 पदों के सापेक्ष कुल 56 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति को प्रबंध बोर्ड ने आज मंजूरी दे दी। सहायक प्रोफेसर के तीन पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण नियुक्ति नहीं हुई। विभागवार चयनित सहायक प्रोफ़ेसरों की संख्या निम्नवत है:-

कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग: 20

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग: 1

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग: 5

सिविल इंजीनियरिंग: 7

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग: 11

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग: 5

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग (अंग्रेजी): 1

केमिकल इंजीनियरिंग विभाग: 2

गणित विभाग: 3

रसायन विज्ञान विभाग: 1

कंप्यूटर साइंस विभाग के ई डब्लू एस (वन आर्म अफेक्टेड) के 1 पद, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सामान्य श्रेणी (पार्शियली डेफ) श्रेणी के 1 पद, एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के ई डब्लू एस श्रेणी के एक पद के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण इन तीन पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी। नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में निम्नवत तथ्य भी उल्लेखनीय हैं: –

  1. विश्वविद्यालय में वर्ष 2017 के बाद पहली बार हुई है स्थाई पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति। वर्ष 2021 में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी पर पूरी नहीं होने के कारण निरस्त कर दी गई थी।
  2. लगभग एक वर्ष में पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया। जनवरी 2024 में हुआ था विज्ञापन।
  3. वर्ष 2024 में हुए विज्ञापन के सापेक्ष कुल 76 नए शिक्षक मिले हैं एम एम एम यू टी। इसके पहले दिसंबर 2024 में में 20 एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त हो चुके हैं। आज 56 नए शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी मिली है।
  4. संस्थान के इतिहास में पहली बार एक साथ 76 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इसके पहले 2017 में, 2016, और 2015 में भी नियुक्तियां हुई थीं। पर इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियां पहली बार हुई हैं।
  5. पिछले महीने तक 57 स्थाई शिक्षक ही बचे थे एम एम एम यू टी में। इन नियुक्तियों के साथ ही कुल स्थाई शिक्षकों की संख्या दोगुने से भी अधिक हुई।
  6. इन नियुक्तियों के साथ ही कुल 133 स्थाई शिक्षक हो गए हैं एम एम एम यू टी में।
  7. नियुक्ति प्रक्रिया निर्विवाद रूप से हुई संपन्न।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …