Breaking News

गाजीपुर: दहेज हत्‍या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 11 वर्ष की सजा, लगाया अर्थदण्‍ड

गाजीपुर। जनपद न्‍यायाधीश के कोर्ट ने दहेज हत्‍या के आरोपी को 11 वर्ष की सजा और पांच हजार का जुर्माना लगाया है। 2013 में थाना कोतवाली ग्राम नागतारा निवासी भोला बिंद की शादी कनेरी तलवत अतवरिया देवी पुत्री रामनरेश बिंद से हुई थी। भोला बिंद शादी के बाद से ही 50 हजार रूपया और मोटरसाइकिल की मांग कर हमेशा पत्‍नी को प्रताडि़त करता था। 2018 में उसने पत्‍नी की हत्‍या कर दी, लड़की के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिला साशकीय अधिवक्‍ता फौजदारी एडवोकेट कृपाशंकर राय ने बताया कि इस मुकदमे में छह गवाहो को पेश किया गया जिसने घटना होने का जिक्र किया। गवाहो के बयान और साक्ष्‍य के आधार पर जनपद न्‍यायाधीश ने आरोपी को 11 वर्ष की सजा और पांच हजार का जुर्माना लगाया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …