Breaking News

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में नेशनल साइंस डे पर आयोजित हुआ सेमिनार

अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में नेशनल साइंस डे के अवसर पर एक सेमिनार आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि केमिस्ट्री विभाग बीएचयू के प्रतिश्ठित प्रोफेसर लल्लन मिश्र ने कार्यक्रम का दीप जलाकर और माता सरस्वती एवं नोबल पुरश्कार प्राप्त भारत के वैज्ञानिक प्रोफेसर सर सीवी रमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उद्घाटन किया । बीएचयू के प्रोफेसर लल्लन मिश्र ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आप किसी भी क्षेत्र में पढाई कर रहे हैं तो उसके बारे में गहनता से सोचे समझें और कुछ नया करने के बारे में उस पर निरंतर काम करें । उन्होंने छा़त्रों को भारतीय भौतिक शास्त्री सर सीवी रमन की प्रारंभिक शिक्षा के बारे में बताया । प्रकाश के विकिरण संबंधी रमन प्रभाव को समझाया । इस प्रभाव के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरष्कार से सम्मानित किया गया वह एशिया के पहले नोबल पुरष्कार विजेता रहे । प्रत्येक वर्ष की 28 फरवरी को रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है । उन्होंने छात्रों से कहा कि आप विज्ञान के छात्र है इसलिए आपका दायित्व है कि आपने इस विषय में निरंतर नया करने के लिए प्रयास करें हम प्रकृति के छिपे हुए अनगिनत रहस्यों को सुलझाने का प्रयास करें जिससे मानव जीवन के लिए आपकी खोज एक वरदान साबित हो । फीजिक्स ,केमिस्ट्री और बायोलॉजी ये तीनों विशय एक दूसरे से संबंध रखते हैं इसलिए तीनों विषयों को गहनता से अध्ययन करें । इस दौरान पूछे गए सवाल कि आजादी के पहले सर सीवी रमन जी को नोबल पुरश्कार मिला है लेकिन आजादी के बाद अबतक हमारे किसी अन्य वैाज्ञानिक को यह पुरष्कार नहीं मिला । इस पर उन्होंने बताया कि हमारी शिक्षा नीति में बदलाव की जरुरत है क्योंकि सोशल ,इकोनामिकल एवं पॉलिटिकल इन सभी क्षे़त्रों में हमें मजबूती से काम करने की जरुरत है क्योंकि पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों को जो सुविधा मिल रही है उनके मुकाबले हमारे वैज्ञानिकों को नहीं मिल पा रही है इस दिशा में सरकार को भारतीय वैज्ञानिकों की शिक्षा पर ध्यान देकर उन्नत बनाने का प्रयास करे ताकि हमारे वैज्ञानिक भी पश्चिमी देशों के वैज्ञानिकों से आगे निकल सकें क्योंकि अभी हम विज्ञान के क्षे़त्र में पश्चिमी देशों से काफी पीछे हैं लेकिन हमारी कोशिश है कि हम जल्द ही उनसे आगे निकलेंगे । कार्यक्रम के अंत डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के संयोजक प्रो0 जितेन्द्र चौरिसया ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन छात्रा मनीषा चौहान और तन्मय सिसोदिया ने किया ।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …