Breaking News

मऊ: श्रीराम बने अ. भा. जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, जताया आभार

मऊ। केंद्रीय मंत्री नाइक श्रीपाद येसो नायक के संरक्षत्व में संचालित अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्रीराम जायसवाल को राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। महासभा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। श्रीराम जायसवाल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, महामंत्री एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल व राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता का विशेष आभार है। जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहाकी वह संगठन की उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गौरतलब हो कि केन्द्रीय राज्य मंत्री (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा) श्रीपाद येसो नायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के संरक्षण में चल रहा यह संगठन देश के एक बड़े सामाजिक संगठन में शुमार है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार श्रीराम जायसवाल को संगठन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री व मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …