Breaking News

वाराणसी: बेटे के मौत की खबर सुन मां ने ट्रेन से कटकर दी जान

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के परमपुर गांव के सामने रिंग रोड पर बीती रात संदिग्ध हालत में बुलेट से गिरकर युवक घायल हो गया था। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने ट्रेन से कट आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, लोहता थाना क्षेत्र के राम रायपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह (27) वर्ष पुत्र स्वर्गीय अनिल सिंह बीती रात लगभग 10 बजे परमपुर रिंग रोड की तरफ अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहा था। संदिग्ध स्थिति में गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एनएचआई के एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर भिजवाए, जहां रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। घटना की जानकारी जब विनय की मां समलावती देवी (56) को हुई तो वह बदहवास होकर गिर पड़ी। वह बेटे की मौत का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ देर बाद लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव के सामने भोर में करीब 5 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनय के पिता स्वर्गीय अनिल सिंह की 6 माह पूर्व लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वह चार बहनों तथा दो भाइयों में छोटा था। चारों बहनों की शादी हो चुकी है। दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। अब घर में केवल अकेला चिराग उसका बड़ा भाई विक्की ही बचा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक किसी निजी डॉक्टर के यहां प्रैक्टिस करता था। जुटे ग्रामीणों के मुंह से बरबस ही निकला की मां-बेटे की अर्थी उठेगी। एक साथ गांव में मातम छाया हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …