Breaking News

गाजीपुर: वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

गाजीपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह 70 वर्ष के आकस्मिक निधन पर एक दिवसीय शोक प्रस्ताव पर अधिवक्ताओ ने आज शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रबली राय ने बताया कि अशोक कुमार सिंह बड़े ही मिलनसार व मृदू भाषी व साहसी अधिवक्ता थे जो सेन्ट्रेल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रहे है कुछ दिन पहले ही अपने पदभार नव निवार्चित पदाधिकारी को सौपने बार मे आये थे। मूलतः कासिमाबाद के रहने वाले अशोक सिंह वर्तमान मे राजेन्द्रनगर कालोनी पीरनगर में आवास बनाकर रहते थे। इनका एक पुत्र दिल्ली में इन्जिनीयर व पुत्री अमेरिका में सेवारत है एक पुत्र इनके साथ रहता है जो अपने पिता की सेवा करता है। वृद्धावस्था की बीमारी से ग्रस्त होने के कारण वाराणसी मे भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे थे जिनका इलाज के दौरान वाराणसी मे ही गुरूवार को सांय 3 बजे निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही बार के सभी अधिवक्ता न्यायिक अधिकारी शोकाकुल हो गये। आज शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामयक्ष व सचिव ज्योत्सना ने अधिवक्ताओ द्वारा पारित प्रस्ताव को पारित कर एक दिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहे। मृतक अशोक कुमार सिंह की अन्तेष्टि श्मशानघाट गाजीपुर पर की गयी। अपने पीछे दो पुत्रो व एक पुत्री का भरा पुरा परिवार छोड़ गये।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …