Breaking News

मऊ: सर्राफा व्यवसाई से लूटपाट व हत्या पर बिफरे कारोबारी

मऊ। सर्राफा सेवा समिती पदाधिकारियो की बैठक रविवार को केडिया भवन स्थित कार्यालय पर हुआ। बैठक मे आगरा मे हुई सर्राफा कारोबारी की लुट व हत्या की घटना पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने इस घटना पर  आक्रोश जताते हुए कहाकि सर्राफा व्यवसायी की आगरा में लूट की घटना के संग  गोली मारकर निर्मम हत्या कर देना  बहुत ही दुखद और निन्दनीय है। यह सरकार और प्रशासन के मुह पर बहुत बड़ा प्रहार है।जिला महामंत्री कर्ण शांण्डिल्य, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा व नगर मंत्री मनोज वर्मा  ने कहाकि इन घटनाओं से सर्राफा व्यवसायियो में भय व आक्रोश का माहोल है। पहले से ही व्यापार में तरह तरह की  परेशानियो का सामना करना पड रहा है। बैठक में सभी सर्राफा सेवा समिती के पदाधिकारियो ने एक स्वर में इस लूट और हत्या के घटना की घोर निन्दा करते हुए, अपराधियो की धर पकड करने व पीडित परिवार को 2 करोड रूपये का मुआवजा दिया जाने की माग किया। बैठक के बीच ही एक और अन्य चोरी के मामले भीटी स्थित विनोद वर्मा जी की दुकान मे चोरी विगत 6 मार्च को हुई थी। इस विषय मे जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ की नगर कोतवाल से फोन पर  वार्ता हुई।  नगर कोतवाल ने बताया की वह तह तक पहुंचने को हैं और इस मामले मे बहुत ही जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …